इंडिया न्यूज़ के हवाले से इरना के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प से जापान के ओसाका शहर में गुट-20 के शिखर सम्मेलन के अवसर पर मुलाक़ात में कहा कि फ़ार्स खाड़ी में अस्थिरता का ऊर्जा सहित बहुत से आयाम से भारत पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
मोदी और ट्रम्प ने दोनों देशों के आपसी संबंधों के बारे में भी बातचीत की।
ग़ौरतलब है कि परमाणु समझौते जेसीपीओए से अमरीका का निकलना और पश्चिम एशिया क्षेत्र में उसकी मौजूदगी ईरान-अमरीका के बीच तनाव का मुख्य कारण है।
गुट-20 का चौदहवां शिखर सम्मेलन, अमरीका के साथ कुछ सदस्य देशों के व्यापारिक मतभेद के बीच, शुक्रवार को पश्चिमी जापान के ओसाका शहर में शुरु हुआ।
भारत, अमरीका, फ़्रांस, जर्मनी, चीन, रूस, इंडोनेशिया, तुर्की, अर्जेन्टिना, दक्षिण अफ़्रीक़ा, ब्रिटेन, इटली, जापान, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कैनडा, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको और योरोपीय संघ इसके सदस्य हैं।