24 जून 2019 - 13:25
अमरीकी सीनेटर ने भी माना कि ईरान के सामने अमरीका की पोज़ीशन है कमज़ोर!

अमरीकी सीनेटर ने राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना करते हुए कहा है कि अमरीका की वर्तमान सरकार के पास ईरान के लिए कोई रणनीति नहीं है और तेहरान के मुक़ाबले उसकी पोज़ीशन कमज़ोर है।

न्यूजर्सी से डेमोक्रेट सीनेटर कोरी बुकर ने एबीसी न्यूज़ से एक इन्टरव्यू में कहा कि अमरीका , ईरान के लिए रणनीति नहीं रखता और इस लिए वह अलग थलग पड़ गया है। 

कोरी बुकर ने कहा कि हमारे पास एेसा राष्ट्रपति है जो टीवी कार्यक्रम की भांति काम करता है और विदेश नीति को ट्वीट द्वारा हैंडल करता है। 

याद रहे ईरान की आईआरजीसी की एयर डिफेन्स इकाई ने  गत गुरुवार को दक्षिणी ईरान के तट पर अमरीका के जासूसी ड्रोन विमान " ग्लोबल हॅाक" को मार गिराया था।

अमरीका के इस जासूसी विमान ने , ईरान के हुरमुज़गान प्रान्त के " कूहे मुबारक" क्षेत्र में ईरान की सीमा का उल्लंघन किया था। 

ईरान द्वारा एक अत्याधुनिक अमरीकी ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी धमकी दी थी किंतु बाद में उन्होंने कहा कि 100 से 150 लोगों के जारे जाने की आशंका की वजह से ईरान के खिलाफ तीन स्थलों पर तय कार्यवाही, स्थगित कर दी गयी।