14 जून 2019 - 15:00
फिर बनाया गया तेलवाहक जहाज़ों को निशाना, इस बार ओमान सागर में... भीषण धमाके, मदद की गुहार

ओमान के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि ओमान सागर के लगातार दो भीषण धमाकों की आवाज़ें सुनी गयी हैं।

अलआलम टीवी  चैनल ने भी बताया है कि ओमानी मीडिया द्वारा प्राप्त आरंभिक जानकारी के अनुसार इस देश के तट पर दो तेलवाहक जहाज़ों पर हमला किया गया है। 

यह दोनों तेल वाहक जहाज़ , परिशयन गल्फ से तेल लेकर जा रहे थे। 

पाकिस्तान के स्थानीय सूत्रों ने भी बताया है कि ओमान सागर से धमाकों की आवाज़ें सुनी गयी हैं। सूत्रों के अनुसार दो तेल वाहक जहाज़ों पर हमला हुआ है और उन्होंने मदद की गुहार लगायी है। 

खबरों में बताया गया कि दोनों तेल वाहक जहाज़ों के कर्मी, पाकिस्तान और ओमान की बंदरगाहों से संपर्क करके लगातार मदद मांग रहे थे। 

अभी तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।