(ABNA24.com) भारत की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का सहयोगी दल शिवसेना के नेता ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि, “मोदी ही कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश, अयोध्या में मंदिर बनकर रहेगा”
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद शिवसेना सांसद संजय राउत ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी बात कही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही न्यायालय और मुख्य न्यायाधीश हैं और अयोध्या में अब मंदिर निर्माण होकर रहेगा। बीजेपी की सहयोगी पार्टा शिवसेना के सांसद ने कहा कि मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। शिवसेना नेता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर ही रहेगा। उन्होंने यहां तक कहा कि बीजेपी बार-बार मंदिर के नाम पर जनता से वोट नहीं मांग सकती।
संजय राउत ने कहा मोदी ही न्यायालय हैं। जनता ने उन्हें प्रमुख चौकीदार और मुख्य न्यायाधीश बनाया है। इसलिए शुभ घड़ी आ गई है और इस बार राम मंदिर बनकर ही रहेगा। बता दें कि केंद्र सहित महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना सहयोगी दल हैं। ऐसे में संजय राउत का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। याद रहे कि हाल ही में संजय राउत का अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर एक और विवादित बयान आया था। उन्होंने कहा था कि इस बार राम मंदिर बनकर रहेगा। अगर मंदिर बनना शुरू नहीं हुआ तो लोगों का हम लोगों पर से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर अब मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो इस बार जनता जूतों से मारेगी।
/129
भारत के प्रधानमंत्री मोदी क्या इस देश के संविधान से उपर हैं? शिवसेना के नेता का बयान तो कुछ यूं ही बयां कर रहा है!
11 जून 2019 - 06:41
समाचार कोड: 949466
भारत की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का सहयोगी दल शिवसेना के नेता ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि, “मोदी ही कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश, अयोध्या में मंदिर बनकर रहेगा”