(ABNA24.com) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कश्मीर मुद्दे सहित सभी सुलह योग्य समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता शुरू करने पर बल दिया है।
भारत के प्रधानमंत्री पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए मोदी को बधाई देते हुए इमरान ख़ान ने पत्र में कहा है कि वार्ता ही दोनों देशों के लोगों को ग़रीबी से उबरने में मदद करने का एकमात्र समाधान है।
ख़ान का कहना है कि क्षेत्रीय विकास के लिए साथ मिल कर काम करने की ज़रूरत है।
जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान, कश्मीर सहित सभी समस्याओं का समाधान चाहता है।
मोदी के सत्ता में वापस आने के बाद यह दूसरा मौक़ा है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।
14 फ़रवरी को पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फ़रवरी को भारत के एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देश लगभग युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे।
/129
8 जून 2019 - 09:54
समाचार कोड: 948184
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कश्मीर मुद्दे सहित सभी सुलह योग्य समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता शुरू करने पर बल दिया है।