(ABNA24.com) ईरान-इराक़ ने उस जंग को छिड़ने से रोकने के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया है जिस जंग से पश्चिम एशिया की स्थिरता ख़तरे में पड़ सकती है।
शनिवार को ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इराक़ी प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल महदी और इराक़ी राष्ट्रपति बर्हम सालेह से मुलाक़ात की। शनिवार को बग़दाद में ज़रीफ़-आदिल अब्दुल महदी के बीच मुलाक़ात में संयुक्त उद्देश्य पर बल दिया गया।
इराक़ी प्रधान मंत्री के मीडिया सेल ने अपने फ़ेसबुक पेज पर कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने ताज़ा क्षेत्रीय हालात विशेष कर ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते पर चर्चा की।
दोनों पक्षों ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच 2015 में हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए से अमरीका के निकलने के बावजूद इस समझौते के बाक़ी रहने पर विस्तार से चर्चा की।
इराक़ी प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल महदी ने बल दिया कि ईरान-इराक़ दोनों ही तेहरान पर अमरीकी पाबंदियों से प्रभावित हुए हैं।
दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाने और मौजूदा तनाव को कम को ख़त्म करने के लिए दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग में वृद्धि को ज़रूरी बताया।
ईरानी विदेश मंत्री ने इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह से भी मुलाक़ात की जिसके दौरान क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुयी।
/129
26 मई 2019 - 09:09
समाचार कोड: 944262
ईरान-इराक़ ने उस जंग को छिड़ने से रोकने के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया है जिस जंग से पश्चिम एशिया की स्थिरता ख़तरे में पड़ सकती है।