हमास के मीडिया चैनल और 2 फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने यह एलान किया है, जिन्हें इस संघर्ष विराम की जानकारी है।
एक अधिकारी ने रोयटर्ज़ को बताया कि यह संघर्ष विराम सोमवार को साढ़े 4 बजे लागू होगा।
ग़ौरतलब है कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के हमले में 29 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए जिनमें 3 औरतें, 3 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। इसी तरह ज़ायोनी सेना के हमले में 146 फ़िलिस्तीनी घायल हुए।
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों ने भी ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में अतिग्रहित इलाक़े में ज़ायोनी कॉलोनियों पर 600 से ज़्यादा रॉकेट मारे जिसमें कम से कम 5 ज़ायोनी मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हुए।
ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के ग़ज़्ज़ा पर हमले तेज़ करने के आदेश के बाद, नाकाबंदी के घिरे इस क्षेत्र में हिंसा तेज़ हुयी। नेतनयाहू ने यह भी कहा कि ग़ज़्ज़ा के चारों ओर अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां तैनात होंगी।