ईरान के उपविदेश मंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची ने मंगलवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में रणनैतिक विचार संस्था एसडीई में एक समारोह में यह बात कही।
उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहाः "दोनों फ़ोर्सेज़ जिन्हें आतंकवादी गुट की संज्ञा मिल चुकी है, फ़ार्स खाड़ी या किसी दूसरे क्षेत्र में टकरा सकती हैं।"
अब्बास इराक़ची ने कहाः "इस बात में शक नहीं कि इस तरह के हालात के लिए अमरीका ज़िम्मेदार होगा।"
ग़ौरतलब है कि अमरीका द्वारा ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरकक्ष बल को आतंकवादी गुट की सूचि में शामिल किए जाने के बाद, राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को उस क़ानून पर दस्तख़त कर दिए जिसमें अमरीका की सेंट्रल कमान को आतंकवादी गुट की संज्ञा दी गयी है।
पिछले मंगलवार को ईरानी संसद में अमरीकी सेंट्रल कमान को आतंकवादी गुट की सूचि में शामिल करने से संबंधित विधेयक के पक्ष में 174 और विरोध में 4 वोट पड़े जबकि 11 सदस्य अनुपस्थित थे।