सनआ: यमन के खिलाफ सऊदी अरब की एक और कार्रवाई में किसानों और राहतकर्मियों को निशाना बनाया गया है। इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
यमन की समाचार एजेंसी सबा ने बताया कि सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के सअदा प्रांत के सहार इलाके में किसानों और राहतकर्मियों पर हमला किया।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद सऊदी लड़ाकू विमान दोबारा उसी जगह लौटे और राहत एवं बचाव दल को घायलों की मदद करने से रोक दिया।
इससे पहले यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यह्या सरीअ ने बताया था कि तनाव बढ़ने के बाद से यमन पर सऊदी अरब के हवाई और मिसाइल हमलों की कुल संख्या 4,032 हो चुकी है।
आपकी टिप्पणी