इराक़ की यात्रा पर गए नबीह बिर्री ने सोमवार को पवित्र नगर नजफ़ में आयतुल्लाह सीस्तानी से मुलाक़ात में कहा कि वरिष्ठ धर्मगुरु ने देश की एकता की रक्षा करने के साथ ही विकास और उन्नति के लिए ही सराहनीय काम किए हैं। उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह सीस्तानी के फ़तवे की वजह से जनता आगे बढ़ी और स्वयंसेवियों ने देश की सेना के साथ मिलकर दाइशी आतंकवादियों की कमर तोड़ दी।
लेबनान के संसद सभापति नबीह बिर्री इराक़ की औचारिक यात्रा पर गत रविवार को बग़दाद पहुंचे थे जहां उन्होंने इराक़ के अधिकारियों से मुलाक़ातें कीं और सोमवार को पवित्र नगर नजफ़ जाकर आयतुल्लाह सीस्तानी तथा अन्य धर्मगुरुओं से मिले।