विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को ट्वीट किया है कि ईरान के बारे में ट्रम्प की नीतियां विफल हो चुकी हैं लेकिन वह, ईरान के बारे में अपनी नीतियों को सफल दर्शाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं।
विदेशमंत्री ने कहा है कि ट्रम्प भी अमरीका के अन्य राष्ट्रपतियों की तरह यह सीख जाएंगे कि ईरानी कभी दबाव के आगे झुकते नहीं।
याद रहे ट्रम्प ने एकपक्षीय रूप से जेसीपीओए से निकलने के बाद ईरान पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला शुरु कर रखा है।
ट्रम्प का दावा है कि इस तरह से वह ईरान की नीतियों में बदलाव पर उसे तैयार कर लेंगे।