3 मार्च 2019 - 16:13
अमरीका और तालेबान के बीच फिर वार्ता शुरु, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो रही है चर्चा

अमरीका और तालेबान के प्रतिनिधियों ने वार्ता का नया चरण दोहा में आरंभ कर दिया है जबकि अमरीका की ओर से अफ़ग़ान शांति के लिए निर्धारित किए गये विशेष दूत ज़लमी ख़लीलज़ाद का कहना है कि सुस्त किन्तु मज़बूत कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीटर पर एक बयान में कहा कि वार्ताकार तीन दिवसीय वार्ता के बाद दो दिन का अंतराल ले रहे हैं। उनका कहना था कि हम शांति के लिए सुस्त किन्तु मज़बूत कार्यवाही कर रहे हैं।

वार्ता में अमरीकी टीम की अध्यक्षता करने वाले ज़लमी ख़लीलज़ाद का कहना था कि दोनों पक्षों से 4 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया जा रहा है जिनमें अमरीकी सेना का अफ़ग़ानिस्तान से निकलना, तालेबान की अलक़ायदा और दाइश के युद्ध में सहयोग, युद्ध विराम और सरकार सहित समस्त अफ़ग़ान संस्थाओं की वार्ता में शामिल होना है।

ख़लीलज़ाद का कहना था कि दोहा में वार्ता बहाल होने के साथ साथ अफ़ग़ानिस्तान की भीतरी सतह पर तालेबान से चर्चा और वार्ता के लिए काबुल में टीम गठित की जा रही है।

क़तर में तालेबान सूत्रों ने बीबीसी को ब ताया कि समझौते का आरंभिक मसौदा तैयार है और वार्ता के लिए इस चरण में उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि और नार्वे की सरकार वार्ता में तकनीकी सहयोग दे रही हैं।

न्यूयार्क टाइम का कहना था कि दोहा में वार्ता में शामिल 5 साल में समस्त अमरीकी सैनिकों के निष्कासन पर एक योजना बनाने का काम कर रहे हैं। पेन्टागन की ओर से तैयार किए गये इस योजना के अंतर्गत समस्त विदेशी सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान से 5 साल में निकलना होगा किन्तु तालेबान अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि अफ़ग़ानिस्तान से निकलने के अंतिम समय के बारे में अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है।