डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि मैं यह नहीं सोचता कि उत्तरी कोरिया के नेता के साथ हनोई में उनकी वार्ता, किम जूंग के साथ उनकी अन्तिम भेंट होगी। अमरीकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि अगले सप्ताह हनोई में उत्तरी कोरिया के नेता के साथ मुलाक़ात के बाद भविष्य में भी उनसे उनकी भेंटवार्ता होगी।
ट्रम्प ने दावा किया कि वे दक्षिणी कोरिया से प्रतिबं हटाना चाहते हैं लेकिन हमें पहले यह देखना होगा कि यह देश परमाणु मामले के समाधान में किस प्रकार आगे बढ़ता है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने 12 जून को सिंगापुर में भेंटवार्ता की थी। दोनो नेताओं की इस भेंट में एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किये गए थे जिसके अनुसार उत्तर कोरिया को पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण किया जायेगा और उसके बदले में अमेरिका उत्तर कोरिया को सुरक्षा गैरेन्टी देगा।