शीत युद्ध के दौरान हुई परमाणु हथियारों की इस संधि से अमरीका के बाहर निकलने को , परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आरोप लगाते रहे हैं कि रूस आईएनएफ़ संधि का कई बार उल्लंघन कर चुका है।
यह संधि शनिवार से स्थगित हो जाएगी और छे महीने बाद अमरीका संधि से बाहर निकल जाएगा।
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो का दावा है कि कि रूस ने वर्षों तक इस संधि का उल्लंघन करके अमरीका और यूरोप की सुरक्षा को संकट में डाला है।