अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सैनिकों ने शनिवार को वांछित लोगों की तलाशी के बहाने क़तीफ़ के उम्मुल हम्माम और अलजश क्षेत्र पर हमला कर दिया और इन क्षेत्रों का घेराव करके दो आम नागरिकों को गिरफ़्तार कर लिया।
सऊदी सैनिकों ने 9 दिसम्बर को भी क़तीफ़ के आवासीय मोहल्लों पर हमला करके 5 आम नगारिकों को शहीद जबकि दो अन्य को घायल कर दिया था।
सऊदी अरब का शीया बाहुल्य क्षेत्र अलक़तीफ़ हमेशा से ही सऊदी सैनिकों के निशाने पर रहा है। अब तक इस क्षेत्र के दसियों लोग सैन्य कार्यवाही में मारे जा चुके हैं जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो चुके हैं और हज़ारों लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों में 2011 से अन्याय तथा संपत्ति के अन्यायपूर्ण विभाजन के विरुद्ध आले सऊद शासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं।