मुहम्मद अली हकीम ने बुधवार को माॅस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि हम ईरान के विरुद्ध किसी भी गुट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि रूस के साथ सामरिक व सुरक्षा सहयोग, सीरिया व इराक़ में आतंकी गुट दाइश की पराजय का कारण बना। उन्होंने इसी तरह सीरिया के हालात के बारे में कहा कि सीरिया की एकता व अखंडता इस देश में स्थिरता का मुख्य कारण है।
इस पत्रकार सम्मेलन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि माॅस्को ने इराक़ियों की मदद की कि वे अपनी सैन्य क्षमता को विस्तृत करें। उन्होंने इसी तरह एक बयान जारी करके अमरीका की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि नए परमाणु वाॅर हेड्स के विस्तार का अमरीका का क़दम, परमाणु युद्ध के ख़तरे को बढ़ा देगा। रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने दो दिन पहले कहा था कि अमरीका ने बड़ी संख्या में W76-2 नामक परमाणु वाॅर हेड बनाने का काम शुरू किया है।