26 जनवरी 2019 - 18:40
ईरान के खिलाफ अमरीका के नये प्रतिबंध... सीरिया में दाइश से लोहा लेने वालों के खिलाफ भी प्रतिबंध

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के साथ सहयोग के आरोप में नये लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

अमरीका ने फार्स एयर क़िश्म और ईरवान की फ्लाइट ट्रवेल कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

यह प्रतिबंध , आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के बहाने से लगाए गये हैं। इस प्रतिबंध में अमरीकी नागरिकों और कंपनियों को भी प्रतिबंधित कंपनियों से संपर्क स्थापित करने और किसी भी प्रकार का व्यापार करने से रोका गया है। 

अमरीका ने इसी प्रकार , सीरिया में आतंकवादियों से लड़ने वाली , ज़ैनबिय्यून और फातेमिय्यून संगठनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 

यह संगठन, सीरिया और इराक़ में पवित्र स्थलों को आतंकवादी संगठन दाइश से बचाने के लिए बने थे। 

अमरीका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से निकल कर ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए हैं जबकि ईरानी नेताओं ने बारम्बार यह स्पष्ट कर दिया है ईरान को दबाव से झुकाया नहीं जा सकता।