26 जनवरी 2019 - 18:00
वार्सा बैठक की हवा निकल गयी, निकट घटकों ने मुंह फेर लिया

वार्सा कांफ़्रेंस में रूस सहित कई देशों ने भाग न लेने का फ़ैसला किया है।

कुवैत के उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री शैख़ सबाह अलख़ालिद हम्द अस्सबाह ने जिन्होंने सुरक्षा परिषद में पर्यावरण परिवर्तन की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयार्क का दौरा किया, इर्ना से बात करते हुए कहा कि उनके देश ने वार्सा में होने वाली आगामी कांफ्रेंस में भाग लेने का अभी तक फ़ैसला नहीं किया है।

कुवैत के विदेशमंतर् ने कहा कि जब किसी बैठक में निमंत्रित किया जाता है तो पहले उसका एजेन्डा बताया जाता है किन्तु अभी तक वार्सा कांफ़्रेंस से संबंधित हमें कोई ब्योरा नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक का ब्योरा जाने बिना इसमें भाग लेने या न लेने से संबंधित कोई फ़ैसला नहीं किया जा सकता।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी और रूस सहित बहुत से देशों ने वार्सा बैठक में भाग लेने ने इनकार कर दिया है।

फ़ेडरिका मोग्रेनी ने सोमवार को ब्रसल्ज़ में यूरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों की बैठक के अवसर पर कहा कि वह वार्सा बैठक में भाग लेने के बजाए अदीसअबाबा में यूरोपीय संघ की बैठक में भाग लेंगी।

फ़्रांस ने कहा है कि इस बैठक में निम्न स्तर पर भाग लिया जाएगा जबकि जर्मनी और ब्रिटेन ने भाग लेने के लिए अब तक अपनी तत्परता की घोषणा नहीं की है।

रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने इससे पहले घोषणा की थी कि मास्को को वार्सा बैठक में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिल गया जिसका प्रबंध अमरीका ने किया है किन्तु मास्को का मानना है कि इस प्रकार की बैठक मध्यपूर्व के मामलों के समाधान में सहायक सिद्ध नहीं होगी।