यह अनावरण कार्यक्रम शनिवार को सीस्तानो बलोचिस्तान प्रांत के ज़ाहेदान शहर में आयोजित हुआ जिसमें ईरान की ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेन्स छावनी के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द मौजूद थे।
फ़ार्स न्यूज के अनुसार, यह रडार ईरान की ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेन्स छावनी के सैन्य विशेषज्ञों ने बनाया है और उसे वहदते बिराक रडार प्रतिष्ठान के हवाले किया गया है ताकि इसका इस्तेमाल हो।
यह अनावरण कार्यक्रम ईरान की इस्लामी क्रान्ति की सफलता की चालीसवीं वर्षगांठ से पहले हुआ है।
सबाही फ़र्द ने जो ईरान की पूरब मे स्थित रडार और मीज़ाईल इकाइयों का मुआयना करते हैं, संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिकट टोही प्रतिष्ठान की दुश्मन के ख़तरों के मद्देनज़र तय्यारी की सराहना की।