8 जनवरी 2019 - 12:36
ईरान हमेशा के लिए यूरोप की प्रतीक्षा नहीं करता रहेगा

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि तेहरान राष्ट्रीय हितों की आपूर्ति के लिए अपने पारम्परिक सहयोगियों के साथ बातचीत जारी रखेगा।

ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाक़ात में कहा, ईरान यूरोप के साथ विशेष वित्तीय व्यवस्था एसवीपी के बारे में सहयोग जारी रखेगा, लेकिन यूरोप की प्रतीक्षा नहीं करता रहेगा।

ज़रीफ़ का कहना था कि यूरोपीय ने परमाणु समझौते से ईरान को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन अपेक्षा के अनुसार उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

ज़रीफ़ ने अपनी नई दिल्ली की यात्रा के दौरान भारत के परिवहन मंत्री गडकरी के अलावा कई उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात की है।

ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों के मद्देनज़र ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।