8 जनवरी 2019 - 12:28
अमरीकी सैनिकों को इराक़ से निकलना ही होगा, अल-हश्दुश्शाबी

इराक़ के स्वयं सेवी बल अल-हश्दुश्शाबी के उप प्रमुख ने अमरीका से कहा है कि वह अपने सैनिक इराक़ से निकाल ले।

हश्दुश्शाबी के वरिष्ठ कमांडर एवं उप प्रमुख अबू मेहदी अल-मोहंदिस का कहना था कि अमरीकी सैन्य एवं ख़ुफ़िया एजेंसियां इलाक़े में हालात को अपने निंयत्रण में करने के प्रयास में हैं, वाशिंगटन आतंकवाद का समर्थन करता है, इसीलिए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

अल-अंबार प्रांत में हश्दुश्शाबी के कमांडर क़ासिम सालेह ने भी अल-अंबार और सलाहुद्दीन प्रांतों में अमरीकी सैन्य अड्डों की स्थापना की ख़बरों पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि अमरीकी सैनिकों को इराक़ से निकलना ही होगा।

इससे पहले अंबार की प्रांतीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख नईम काबी ने इस प्रांत में अमरीकियों की असामान्य गतिविधियों की सूचना दी थी।