यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के नजरान प्रांत में सऊदी सैनिकों के कई ठिकानों को मिसाइलों और मार्टर गोलों से हमला किया गया। इन हमलों में विशेष रूप से हम्माद तथा आकेफ़ा सैनिक छावनियों को निशाना बनाने के लिए ज़िलज़ाल-1 मिसाइलों को प्रयोग किया गया। सूत्रों का कहना है कि इन हमलों से निश्चित रुप से कुछ सऊदी सैनिक मारे गए हैं।
दूसरी ओर शबवा प्रांत में यमन की क़बायली फ़ोर्स ने सऊदी अरब और इमारात के एजेंटों के ख़िलाफ़ हमला किया जिसमें कम से कम 10 एजेंट मारे गए।
इससे पहले इमारात की सेना के हेलीकाप्टरों के हमले में कम से कम सात आम नागरिक मारे गए जिसके जवाब में क़बायली फ़ोर्स ने यह हमला किया।
दूसरी ओर सऊदी युद्धक विमानों ने सअदा के इलाक़े पर बमबारी की थी।