चीफ़ जस्टिस मिया साक़िब निसार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बेंच ने एनआरओ केस की संक्षिप्त सुनवाई की, इस दौरान याचिकाकर्ता फ़ीरोज़ शाह गीलानी के वकील पेश हुए।
सुनवाई शुरु होने पर चीफ़ जस्टिस ने रिमार्क्स दिए कि आसिफ़ ज़रदारी, परवेज़ मुशर्रफ़ और मलिक क़य्यूम की संपत्तियों का ब्योरा आ चुका है। चीफ़ जस्टिस ने रिमार्क्स दिए कि अदालत ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए थे, दोनों पक्षों ने जवाब जमा करा दिए हैं कि जबकि संपत्ति और बैंक एकाउंट्स का ब्योरा भी उपलब्ध करा दी हैं।
बाद में अदालत ने आसिफ़ ज़रदारी, परवेज़ मुशर्रफ़ और मलिक क़य्यूम के विरुद्ध एनआरओ केस समाप्त करते हुए फ़िरोज़ शाह की याचिका निपटा दी।