मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बम का यह धमाका सीना प्रांत के उत्तरी शहर अलअरीश में हुआ। पुलिस ने बताया कि बम सड़क के किनारे लगाया था और उस समय फट गया जब सैनिकों का कारवां वहां से गुज़र रहा था।
अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
शुक्रवार की शाम मिस्र की राजधानी क़ाहिरा के निकट विदेशी पर्यटकों की बस के रास्ते में होने वाले बम धमाके में चार वियतनामी पर्यटक मारे गये और दस अन्य घायल हो गये थे।
इससे पहले मिस्र के गृहमंत्रालय ने देश के दो प्रांतों में सेना की कार्यवाहियों और सेना के साथ होने वाली झड़पों में चालीस आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी थी।
मिस्र के गृहमंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह चालीस आतंकवादी, क़ाहिरा के निकट विदेशी पर्यटकों की बस पर धमाके से उड़ाने की घटना के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ होने वाली झड़पों में मारे गये।