17 दिसंबर 2018 - 17:00
सूडान के राष्ट्रपति ने दमिश्क़ में सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाक़ात की

सूडान के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर ने दमिश्क़ में अपने सीरियाई समकक्ष बशार असद से मुलाक़ात की है।

दोनों नेताओं ने अरब देशों में जारी संकटों पर विचार विमर्श किया और इन संकटों के समाधान पर बल दिया।

इस मुलाक़ात में सूडान के राष्ट्रपति उमर बशीर ने कहा, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया का कमज़ोर पड़ना किसी भी क्षेत्रीय देश के हित में नहीं था।

बशीर का कहना था कि सीरिया का भविष्य केवल इस देश की जनता ही निर्धारित कर सकती है और विदेशी शक्तियों को इस देश के आतंकरिक मामलों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है।

सीरियाई राष्ट्रपति असद ने बशीर की दमिश्क़ यात्रा के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा इससे दोनों देशों के संबंध सामान्य होंगे।