10 दिसंबर 2018 - 16:51
चाबहार बंदरगाह के पहले फ़ेज़ के इस्तेमाल के लिए भारतीय कंपनियां चाबहार पहुंची

दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित शहीद बहिश्ती चाबहार बंदरगाह के पहले फ़ेज़ को इस्तेमाल करने के लिए भारतीय कंपनियां पहुंच गयी हैं।

संवाददाता के अनुसार, चाबहार आज़ाद क्षेत्र के प्रबंधक निदेशक अब्दुर्रहीम कुर्दी ने कहा कि देश के परिवहन व नगर निर्माण मंत्रालय और भारतीय कंपनियों के बीच हुए समझौते के अनुसार, शहीद बहिश्ती चाबहार बंदरगाह के पहले फ़ेज़ में उपकरण फिट होने के बाद, भारतीय कंपनियां इस फ़ेज़ को 10 साल इस्तेमाल करेंगी।

उन्होंने कहा कि चाबहार में पेट्रोकेमिकल, रेल निर्माण, स्पात और अल्मूनियम जैसे ईंधन इस्तेमाल करने वाले उद्योग के क्षेत्र में पूंजिनिवेश की पेशकश सामने आयी है जिसकी समीक्षा हो रही है।

ईरान की चाबहार बंदरगाह अपनी रणनैतिक स्थिति के मद्देनज़र मध्य एशिया के ख़ुश्की के देश अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमनिस्तान, उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, क़िरक़ीज़िस्तान और क़ज़्ज़ाक़िस्तान के लिए स्वतंत्र जलक्षेत्र तक पहुंचने का सबसे निकट मार्ग है इसलिए इसकी बहुत अहमियत है।