सनआ: सऊदी गठबंधन ने घोषणा की है कि वह यमन की राजधानी सनआ के एक इलाके में विशेष सैन्य कार्रवाई करने से पहले वहां के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी जारी करेगा।
अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन ने दावा किया है कि वह कुछ ही देर में नागरिकों को सनआ के एक इलाके से बाहर निकलने के लिए चेतावनी संदेश जारी करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक उस इलाके का नाम नहीं बताया है, जिसे खाली कराया जाना है। हालांकि, गठबंधन ने कहा है कि यह चेतावनी यमन की राजधानी में एक विशेष हमले की तैयारी के तहत दी जा रही है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब यमन की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, यमन की ओर से किए गए हमलों की ताजा लहर में आज रियाज़ को तीन ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया।
आपकी टिप्पणी