6 दिसंबर 2018 - 13:38
रूस और भारत को दिया पाकिस्तान ने बड़ा निमंत्रण!

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने रूस और भारत से मांग की है कि चीन व पाकिस्तान के विशेष आर्थिक कॅारीडोर सीपेक से जुड़ जाएं।

शेख रशीद अहमद ने गुरुवार को इस्लामाबाद में एक भाषण में कहा कि रूस और भारत क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण देश हैं जो चीन व पाकिस्तान के संयुक्त आर्थिक कॅारीडोर से जुड़ सकते हैं और इस तरह से वह गवादर बंदरगाह से बहुत अच्छी तरह से लाभ उठा सकते हैं। 

शेख रशीद अहमद ने कहा कि क्षेत्रीय व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए, इलाक़े के देशों के मध्य रेल, सड़क व जल संपर्क को विस्तृत करना चाहिए। 

चीन व पाकिस्तान का संयुक्त आर्थिक कॅारीडोर सीपेक 57 अरब डॅालर की एक महत्वकांक्षी परियोजना है जिसे सन 2025 तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।