4 दिसंबर 2018 - 14:52
ज़ायोनी सेना की गतिविधियों पर लेबनान सेना की प्रतिक्रिया

दक्षिण लेबनान के सीमावर्ती शहर अल अदीसा के मेयर अली रुम्माल ने लेबनान सेना की जवाबी प्रतिक्रिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति है और यहाँ ज़ायोनी सेना की गतिविधि को कोई महत्त्व नहीं दिया जा रहा है ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे अवैध राष्ट्र इस्राईल की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए लेबनान सेना ने कहा कि सीमा के इस पार लेबनान में ज़ायोनी सेना की गतिविधियों का कोई प्रभाव नहीं है । दक्षिण लेबनान के सीमावर्ती शहर अल अदीसा के मेयर अली रुम्माल ने लेबनान सेना की जवाबी प्रतिक्रिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति है और यहाँ ज़ायोनी सेना की गतिविधि को कोई महत्त्व नहीं दिया जा रहा है । अली ने कहा कि हमारे क्षेत्रों में हालात सामान्य एवं पूर्व की ही भांति हैं लेकिन लेबनान सेना और संयुक्त राष्ट्र की यूनिफ़ेल सेना अलर्ट हैं इस्राईल की धमकियों से कुछ बदलने वाला नहीं है सीमाक्षेत्र में रहने वाले हमारे नागरिक सदैव ही ऐसे ख़तरों का सामना करते हैं, हमारे नागरिक निश्चिंत रहे कोई ख़तरे की बात नहीं है ।