पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शनिवार को बताया है कि हमें सऊदी अरब और चीन से आर्थिक पैकेज मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन पैकेज़ों के बारे में विस्तार से सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कही जाएगा।
इमरान खान ने कहा कि जब मैंने पाकिस्तान की सत्ता अपने हाथ में ली तो उस समय देश को भांति-भांति की समस्याओं का सामना था। उस समय पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर ख़तरे थे। 22 अक्तूबर 2018 को इमरान खान की रेयाज यात्रा के दौरान उन्हें 3 अरब डाॅलर के आर्थिक पैकेज और 9 अरब डाॅलर की तेल से सहायता करने पर सहमति बनी थी। पाकिस्तान के विपक्षी दल, सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता को संदिग्ध बताते हैं। इन दलों का कहना है कि सऊदी अरब ने निश्चित रूप में कुछ शर्तों पर पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज दिया है जिसकों स्पष्ट रूप में देश की जनता को बताना चाहिए।