प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान के सेनाध्यक्ष मेजर जनरल सय्यद अब्दुर् रहीम मूसवी ने कहा कि ईरान और प्रतिरोधी दलों को पिछले एक दशक में सुरक्षा, सैन्य, राजनीतिक, सांस्कृतिक,और वैचारिक मोर्चे पर नित नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है । इराक और सीरिया में दाइश का फितना हो या यमन में सऊदी अरब और अमेरिका के जघन्य अपराध खाड़ी देशों में ईरान फोबिया को हवा देना हो या ईरानी जनता के खिलाफ कड़े से कड़े असंवैधानिक प्रतिबंध लगाना ईरान हर मोर्चे दुश्मन की चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता पूर्वक आगे बढ़ चुका है । मेजर जनरल मूसवी ने कहा कि आज पश्चिम एशिया में अमेरिका के दिन लद चुके हैं इस क्षेत्र में इस्लामी ईरान के नेतृत्व में इस्लामी शक्ति और सत्ताधिकार का समय आ चुका है ।
16 नवंबर 2018 - 06:28
समाचार कोड: 916741
इराक और सीरिया में दाइश का फितना हो या यमन में सऊदी अरब और अमेरिका के जघन्य अपराध खाड़ी देशों में ईरान फोबिया को हवा देना हो या ईरानी जनता के खिलाफ कड़े से कड़े असंवैधानिक प्रतिबंध लगाना ईरान हर मोर्चे दुश्मन की चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता पूर्वक आगे बढ़ चुका है ।