हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में कम से कम 26 नागरिक मारे गये।
अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने हालिया दिनों में इस गांव पर कई बार हमले किए। इन हमलों में प्रतिबंधित फ़ास्फोरस युक्त बमों का भी प्रयोग किया गया है।
सीरिया सरकार ने बारम्बार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और सुरक्षा परिषद के प्रमुख के नाम पत्र लिखकर सीरिया में अमरीका के इन हमलों को रुकवाने की मांग की है।
अतीत में भी सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के नाम अलग अलग पत्रों में इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीकी सेना, प्रतिबंधित फास्फोरस बमों का इस्तेमाल कर रही है, बल दिया था कि सीरियाई जनता के खिलाफ प्रतिबंधित हथियारों का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और युद्ध अपराध है।
अमरीका ने सन 2014 में आतंकवादी संगठन दाइश के खिलाफ युद्ध के बहाने एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया जिसके लिए उसने संयुक्त राष्ट्र संघ से भी अनुमति नहीं ली। इस गठबंधन के हमलों में अब तक सैंकड़ों सीरियाई नागरिक मारे जा चुके हैं।
कहा जाता है कि अमरीकी सैनिक, दाइश के अलावा हर चीज़ पर बमबारी करते हैं।