विश्व अपराध न्यायालय की ओर से अमेरिका और सीआईए पर मानवाधिकार उल्लंघन, संदिग्धों का अपहरण करने और उनपर अत्याचार करने के आरोप लगाए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी है कि उक्त अदालत के न्यायाधीशों को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। विश्व आपराधिक अदालत ने अमेरिकी सरकार और सीआईए के हाथों मानवाधिकार उल्लंघन, संदिग्ध लोगों के अपहरण, उनपर अत्याचार करने और अफ़ग़ानिस्तान, रोमानिया, पोलैंड और लिथुआनिया में गुप्त जेलों की स्थापना से संबंधित मामले की समीक्षा पूर्ण कर ली है।
उल्लेखनीय है कि हेग की अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने बुधवार को अमरीका को एक और झटका दिया था और 1955 के समझौते से संबंधित ईरान की शिकायत की सुनवाई करते हुए अंतिम फ़ैसला आने तक अमरीका को ईरान के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंध स्थगित करने का आदेश दिया है।
ज्ञात रहे कि विश्व अपराध न्यायालय की स्थापना 1998 में रोम समझौते के आधार पर प्रक्रिया में आई थी और इसका उद्देश्य मानवता के ख़िलाफ़ अपराध, युद्ध और नस्लभेदी अपराधों की समीक्षा करना था।