प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को उस समय स्वयं अमेरिकी जनता के विरोध का सामने करना पड़ा जब वह एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में युद्धोन्मादी और ईरान विरोधी टिप्पणी करने लगे। उनके भाषण का विरोध करने वालों ने ज़ोर-ज़ोर से नारे लगाए और कहा कि आप अमेरिका के विदेश मंत्री हैं इस पर हमे शर्म आ रही है, प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ऐसे प्लेकार्ड भी उठा रखे थे कि जिसपर लिखा था कि ईरान के ख़िलाफ़ लगाए गए अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को तुरंत समाप्त किया जाए।
कार्यक्रम में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान विरोधी गठबंधन के नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में जैसे ही अपने भाषण में ईरान विरोधी बातें आरंभ कीं वैसे ही कुछ लोग बीच भाषण में खड़े हो गए और उन्होंने बहुत ही सख़्त तरीक़े से इसका विरोध किया और पोम्पियो को संबोधित करते हुए कहा कि आप ईरान के ख़िलाफ़ तत्वहीन बातें कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने अपने हाथों में ऐसे प्लेकॉर्ड भी उठा रखे थे कि जिसपर इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ दोस्ती और शांति का संदेश लिखा हुआ था।
अमेरिकी विदेश मंत्री के भाषण का विरोध करने वाले यह भी नारे लगा रहे थे कि ईरान की सरकार और वहां की जनता दुनिया में शांति के अलावा कुछ नहीं चाहती है। इस दौरान लोगों के विरोध और उनकी आपत्ति के कारण अमेरिकी विदेश मंत्री को अपने भाषण को बीच में रोकना पड़ गया। इस बीच कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाबलों ने विरोध प्रदर्शन करने वालों को ज़्यादा देर तक कार्यक्रम स्थल में रुकने नहीं दिया और हिंसक और अपमानजनक तरीक़े से सभी को बाहर निकाल दिया।