रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बमबार के बाद हजीन नामक एक गांव में भीषण आग लग गयी किंतु हमले में मारे जाने वालों की संख्या का पता नहीं चला है।
इस हमले में अमरीका के दो एफ-15 युद्धक विमानों ने भाग लिया।
इस से पहले भी अमरीकी नेतृत्व में बनने वाले गठबंधन ने सीरिया के कई क्षेत्रों पर प्रतिबंधित फास्फोरस बमों का प्रयोग किया था
इस प्रकार के हमलों में अब तक दर्जनों सीरियाई नागरिक मारे जा चुके हैं।
सीरिया की सरकार ने अब तक कई बार पत्र भेज कर सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की है कि वह सीरिया में अमरीकी हमलों पर अंकुश लगाए।
हवाई हमलों पर नज़र रखने वाले संगठन एयरवॅार्स ने हालिया दिनों में बताया है कि सन 2014 से अब तक इराक और सीरिया में अमरीकी हमलों में 5 हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं।