31 अगस्त 2018 - 05:53
अमरीकी दावे के विपरीत, आईएईए ने ईरान की परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि की

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में एक बार फिर पुष्टि की है कि ईरान परमाणु समझौते पर प्रतिबद्ध रहा है और इसी प्रकार वह अपने परमाणु वचनों का पालन कर रहा है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को आईएईए की ताज़ा रिपोर्ट निदेशक मंडल के सदस्यों के हवाले की गयी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान वर्ष 2015 में गुट पांच धन एक के सदस्यों के साथ होने वाले अपने वचनों से नहीं निकला है।

इस रिपोर्ट के आधार पर ईरान ने इसी प्रकार आईएईए की मांग पर दृष्टिगत केन्द्रों तक पहुंच बनाई है। ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाले समझौते का निगरानी करने वाली संस्था के रूप मं अपनी दस से अधिक रिपोर्टों में ईरान द्वारा परमाणु समझौते पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होने की पुष्टि की है।

यह एेसी हालत में है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने आठ मई को ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगाते हुए और ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए परमाणु समझौते से निकलने और ईरान पर पुनः प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी थी।