राष्ट्रपति हसन रूहानी और रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी सहित दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रक्षा प्रदर्शनी के समारोह का उद्घाटन हुआ जिसमें इस एयरक्राफ़्ट को पहली बार आम लोगों के देखने के लिए पेश किया गया।
राष्ट्रपति रूहानी इस विमान को उड़ान भरने का आदेश देने के लिए इसकी कॉकपिट में बैठे।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, ईरान के फ़ाइटर जेट की चौथी पीढ़ी का यह फ़ाइटर जेट आधुनिक वैमानिकी व अग्नि नियंत्रण तंत्र से लैस है और यह छोटे हवाई सपोर्ट मिशन के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
ईरान की रक्षा क्षेत्र में इस उपलब्धि का अनावरण ईरान में राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस से एक दिन पहले किया गया।
पिछले कुछ साल के दौरान ईरान ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और देश पर आर्थिक दबाव व पाबंदियों के बावजूद वह सैन्य उपकरण व हार्डवेयर का उत्पादन करने में सक्षम हो गया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान इस बात पर बल देता है कि उसकी सैन्य शक्ति दूसरों के लिए ख़तरा नहीं, बल्कि सिर्फ़ अपनी रक्षा के लिए है।