हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर घाटी के शिया-सुन्नी सभी नेताओं एवं धर्मगुरुओं ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के हज संदेश को दुनिया भर के मुसलमानों के लिए आंखें खोलने वाला संदेश बताया है। कश्मीरी नेताओं ने कहा है कि हम ईश्वर के आभारी हैं कि आज पूरी दुनिया के मुसलमानों के पास आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के रूप में एक ऐसा नेतृत्व है जो मुसलमानों के दर्द को समझता है। भारत प्रशासित कश्मीर के नेताओं ने अपने-अपने बयान में कहा है कि, ईरान के वरिष्ठ नेता ने अपने हज संदेश में जिस तरह पूरी दुनिया में कमज़ोरों पर हो रहे अत्याचारों और अन्याय पर अपना खेद प्रकट किया है और उनका समर्थन करने की अपील की है वह दर्शाता है कि एक महान नेता किस तरह बिना भेदभाव के पूरी दुनिया के अत्याचारग्रस्त लोगों के लिए आवाज़ उठा रहा है।
वरिष्ठ नेता का पूरा हज संदेश सुनने और पढ़ने के लिए क्लिक करेंः वरिष्ठ नेता का हज संदेश
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अपने हज संदेश में जहां फ़िलिस्तीन, सीरिया, इराक़ और यमन के अत्याचाग्रस्त लोगों की बात की है उसी तरह उन्होंने भारत प्रशासित कश्मीर की मज़लूम जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे विश्व के मुसलमानों से उनके लिए दुआ की अपील की है। वरिष्ठ नेता ने अपने हज संदेश में कहा है कि पूरी दुनिया में जहां-जहां अत्याचार हो रहा है और एक विशेष समुदाय के लोगों का नरसंहार किया जा रहा है उसपर ध्यान दिया जाए और यह समझने का प्रयास किया जाए कि कौन है जो इस षड़यंत्र को अंजाम दे रहा है?
श्रीनगर से हमारे संवाददाता सिब्ते हसन की रिपोर्टः वरिष्ठ नेता के हज संदेश का भारत प्रशासित कश्मीर के नेताओं ने किया स्वागत, श्रीनगर से सिब्ते हसन की रिपोर्ट
कश्मीरी नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि दुनिया को आज ऐसे ही नेताओं की आवश्यकता है जो अत्याचारियों का खुलकर विरोध करे और अत्याचारग्रस्त लोगों का भरभूर समर्थन करे। कश्मीर के कारवाने इस्लामी के अध्यक्ष ग़ुलाम रसूल हामी ने कहा कि आज विश्व को आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई जैसे नेतृत्व की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईरान के वरिष्ठ नेता ने दुनिया भर के मुसलमानों की स्थिति का विशेष रूप से अपने हज संदेश में उल्लेख किया है उससे यह साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनके भीतर मुसलमानों के लिए कितना दर्द छिपा है।