विदेशमंत्रालय की ओर से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान किसी भी देश की ओर से दूसरे देश पर लगाए गये एकपक्षीय प्रतिबंधों का विरोध करता है।
बयान में कहा गया है कि किसी भी मुद्दे को परस्पर सूझबूझ और वार्ता द्वारा हल किया जाना चाहिए।
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय का कहना है कि किसी भी देश के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही, शांति और स्थिरता तथा मामलों के हमल को और जटिल बना देती है।
पाकिस्तान ने विश्व शांति और स्थिरता में तुर्की की उल्लेखनीय भूमिका की सराहना करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में एक इंजन क़रार दिया। पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार और जनता, ख़ुशहाली और विकास के लिए तुर्क सरकार और जनता के साथ है।
बयान में इस्लामाबाद का कहना है कि वह अपने संयुक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अंकारा के साथ खड़ा रहेगा।
ज्ञात रहे कि तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह के बाद से अमरीका और तुर्की के संबंधों में तनाव पैदा हो गये थे जिसमें अंकारा की ओर से आरोप लगाया जाता है कि अमरीका सैन्य विद्रोह में लिप्त था किन्तू वाशिंग्टन की ओर से इस आरोप का खंडन किया जाता है।