अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया और यमन की जनता ने भी मज़लूम फ़िलिस्तीनी जनता के सहयोग और अवैध ज़ायोनी सरकार के अत्याचारों की निंदा में दमिश्क़ और सनआ में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किये।
रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की जनता ने विश्व क़ुद्स डे के मौक़े पर दमिश्क़ में आल्हमीदिया बाज़ार से मस्जिद की ओर मार्च किया।
सीरिया की जनता ने सीरिया और फ़िलिस्तीन के झंडे उठाने के साथ-साथ फ़िलिस्तीन में अवैध ज़ायोनी सरकार के अत्याचारों की निंदा एवं आलोचना की और फ़िलिस्तीनियों के हिमायत में नारे लगाए।
यमन की जनता ने भी सनआ, हदीदा और सअदा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए और मज़लूम फ़िलिस्तीनियों से अपनी एकजुटता का एलान किया है।
8 जून 2018 - 15:51
समाचार कोड: 896749
यमन की जनता ने भी सनआ, हदीदा और सअदा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए और मज़लूम फ़िलिस्तीनियों से अपनी एकजुटता का एलान किया है।