अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के स्टेट सिक्योरिटी प्रेसिडेंसी ने हिज़बुल्लाह के 10 विशेष लोगों के नाम आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल करके उन पर पाबंदी लगा दी है।
सऊदी अरब की सरकार ने हिज़बुल्लाह के शूरा कोंसिल के पाँच सदस्यों को भी आतंकवादी बता दिया है।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने अपने संगठन के साथ मिलकर हिज़बुल्लाह पर आतंकवाद का इल्जाम लगाकर आर्थिक पाबंदी का एलान किया था।
आले सऊद ने अमेरिकी सरकार के पीछे चलते हुए हिज़बुल्लाह के कुछ विशेष सदस्यों को आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल किया है।
सऊदी सरकार का कहना है कि सभी लोगों के अकाउंट सील कर दिए जाएंगे और उनसे सहयोग करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाई की जाएगी।
18 मई 2018 - 17:04
समाचार कोड: 893981
सऊदी सरकार का कहना है कि सभी लोगों के अकाउंट सील कर दिए जाएंगे और उनसे सहयोग करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाई की जाएगी।