6 मई 2018 - 17:54
अफ़ग़ानिस्तान मस्जिद में बम ब्लास्ट दर्जनों नमाज़ी शहीद और घायल

अफ़ग़ानिस्तान में वोटर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर कई बार हमले हो चुके हैं और इस तरह का सबसे रक्तरंजित हमला काबुल में हुआ था जिसमें 70 अफ़ग़ानी नागरिकों की मृत्यु हो गईऔर 120 अन्य घायल हो गए थे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार बम धमाका उस समय हुआ जब लोग ज़ोहर की नमाज़ अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
बताया गया है कि बम धमाका बारूदी सुरंग के द्वारा किया गया जिसको मस्जिद में पहले से पहले से ही फ़िट किया गया था।
हबीब शाह ने 10 लोगों के मृत्यु की पुष्टि की है जबकि 34 लोगों को घायल बताया जा रहा है।
यह धमाका जिस मस्जिद में हुआ उसे अफ़गानिस्तान की आज़ाद इलेक्शन कमीशन ने वोटर रजिस्ट्रेशन का केंद्र भी बना रखा है।
अफ़ग़ानिस्तान में वोटर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर कई बार हमले हो चुके हैं और इस तरह का सबसे रक्तरंजित हमला काबुल में हुआ था जिसमें 70 अफ़ग़ानी नागरिकों की मृत्यु हो गईऔर 120 अन्य घायल हो गए थे।