10 मार्च 2018 - 17:10
काबुल मस्जिद के समीप धमाकाः सात व्यक्तियों की मौत।

सूत्रों के अनुसार धमाका काबुल के क्षेत्र दश्तपर्ची में मस्जिदे ज़हरा के समीप हुआ जिसके परिणाम स्वरुप सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद के समीप आतंकवादी हमले में सात व्यक्तियों की मौत हो गई एवं अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार धमाका काबुल के क्षेत्र दश्तपर्ची में मस्जिदे ज़हरा के समीप हुआ जिसके परिणाम स्वरुप सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।