अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ी सिक्योरिटी फोर्सेस देश में आईएस आतंकियों के हथियार गोदामों और बारूदी सुरंगों को ढूंढ रही है।
इराक़ी सेना का कहना है कि अलअंबार प्रांत के क्षेत्र अलसक़लाविया में आतंकवादियों का हथियारों से भरा हुआ गोदाम ढूंढ निकाला गया है जिसमें से एक मॉडर्न अमेरिकी ड्रोन विमान बरामद हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी ड्रोन विमान 9 किलोग्राम तक धमाके की सामग्री ले जाने की क्षमता रखता है।
इराक़ी सिक्योरिटी पुलिस का कहना है कि यह ड्रोन विमान आईएस आतंकवादियों तक कैसे पहुंचा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
ज्ञात रहे कि इराक़ और सीरिया में अमेरिकी सरकार आईएस आतंकवादियों समैत विभिन्न आतंकी संगठनों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।
25 फ़रवरी 2018 - 17:21
समाचार कोड: 883444
इराक़ और सीरिया में अमेरिकी सरकार आईएस आतंकवादियों समैत विभिन्न आतंकी संगठनों को सुरक्षा प्रदान कर रही है.....