21 फ़रवरी 2018 - 18:38
हश्दुश्शअबी ने इराक़ में घुसने का प्रयास करने वाले आतंकियों को मौत के घाट उतारा।

आज सुबह सीरिया सीमा की ओर से कुछ आईएस आतंकवादी मूसल पहुंचकर आत्मघाती धमाके करना चाह रहे थे लेकिन सीमा पर मौजूद हश्दुश्शअबी के जवानों ने उनके इरादों समैत उन्हें नष्ट कर दिया

अहलेबैत (अ)  न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शअबी ने आज मूसल के रास्ते सीरिया की ओर से घुसने की कोशिश करने वाले कई वहाबी आईएस आत्मघाती हमलावरों को इराक़ में प्रवेश करने से रोक, उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
ज्ञात रहे कि अभी भी आईएस आतंकवादियों की नज़रें इराक़ पर हैं, अतः आज सुबह सीरिया सीमा की ओर से कुछ आईएस आतंकवादी मूसल पहुंचकर आत्मघाती धमाके करना चाह रहे थे लेकिन सीमा पर मौजूद हश्दुश्शअबी के जवानों ने उनके इरादों समैत उन्हें नष्ट कर दिया।