अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स (आई. आर.जी. सी) के डिप्टी कमांडर ने ईरान आए हुए विदेशी मेहमानों की कॉन्फ्रेंस की बातचीत के दौरान कहा कि मिसाइल की शक्ति ईरान के रक्षा तंत्र का एक हिस्सा है और इस बारे में किसी से भी बातचीत नहीं हो सकती।
उनका कहना था कि यूरोपीय देशों को यह जान लेना चाहिए कि परमाणु समझौते का ईरान की मिसाइल शक्ति से कोई संबंध नहीं है और हम अपनी शक्तियों को बढ़ाएंगे।
जनरल सलामी ने कहा कि सीरिया में अमेरिका की सैनिक मौजूदगी गै़रकानूनी है और अमेरिका को अवश्य ही हार का मुंह देखना पड़ेगा।
11 फ़रवरी 2018 - 17:31
समाचार कोड: 881584
जनरल सलामी ने कहा कि सीरिया में अमेरिका की सैनिक मौजूदगी गै़रकानूनी है और अमेरिका को अवश्य ही हार का मुंह देखना पड़ेगा।