अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका कि फ्लोरिडा प्रांत के मियामी शहर की एक महिला ने अपने 7 वर्षीय बेटे की हथकड़ी पहने हुए पुलिस के हाथों गिरफ्तारी की वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी है।
इस अमेरिकी महिला के अनुसार स्कूल के डाइनिंग हॉल में खाना खाते हुए इस बच्चे का अपने टीचर से झगड़ा हो गया जिसके कारण मियामी पुलिस ने उस बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है।
ए बी सी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार डाइनिंग टेबल पर यह बच्चा शैतानी कर रहा था जिसके कारण उसकी टीचर ने उसे वार्न किया कि वह खाने के साथ ना खेले, लेकिन उस बच्चे ने अपनी टीचर की बात नहीं मानी और उसकी कनपटी पर एक घूसा भी मार दिया।
इस बच्चे की मां का कहना है कि जब मैं स्कूल पहुंची तो मुझसे देखा नहीं गया, जब मैंने पुलिस की गिरफ्तारी का कारण पता किया तो उन्होंने बताया कि हम इसके दिमाग़ का टेस्ट करवाने चिकित्सालय ले जा रहे हैं।
30 जनवरी 2018 - 17:07
समाचार कोड: 880023
इस अमेरिकी महिला के अनुसार स्कूल के डाइनिंग हॉल में खाना खाते हुए इस बच्चे का अपने टीचर से झगड़ा हो गया जिसके कारण मियामी पुलिस ने उस बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है।