अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन में अंसारुल्लाह की मीडिया कम्युनिकेशन के डिप्टी डायरेक्टर अब्दुल कुदस शेहारी ने घोषणा करते हुए सूचना दी है कि इस देश में पैदा हुए संकट के जिम्मेदार वह देश हैं जो इस पर हमले कर रहे हैं।
उन्होंने यमन में आने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि वल्दुश् शैख़ अहमद की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी बातचीत से ऐसा लग रहा था कि वह संयुक्त राष्ट्र के नहीं बल्कि सऊदी गठबंधन के प्रतिनिधि हैं। कम से कम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि को तो सच का साथ देना ही चाहिए।
यमन की मीडिया कम्युनिकेशन के डिप्टी डायरेक्टर ने एक ऐसी आधुनिक मिसाइल के बारे में सूचना दी है कि जो जल्द ही यमन की ओर से सऊदी गठबंधन को नष्ट करने की क्षमता रखती है, और जिससे इस लड़ाई का नक्शा पूर्ण रूप से बदल जाएगा।
27 जनवरी 2018 - 18:03
समाचार कोड: 879491
यमन की मीडिया के डिप्टी डायरेक्टर ने एक ऐसी आधुनिक मिसाइल के बारे में सूचना दी है कि जो जल्दी यमन की ओर से सऊदी संगठन को नष्ट करने की क्षमता रखती है, और जिससे युद्ध का नक्शा पूर्ण रूप से बदल जाएगा।