25 जनवरी 2018 - 17:24
अमेरिका और सऊदी लाख कोशिशों के बाद भी सच्चाई को नहीं बदल सकतेः ईरानी विदेश मंत्री

ईरानी विदेश मंत्री ने दाऊस में होने वाली कॉन्फ्रेंस में सऊदी विदेश मंत्री की बात का जवाब दिया जिसमें उन्होंने दाइश आतंकियों के सफ़ाए को सऊदी अरब और अमेरिका की आपसी कोशिश बताया था.........

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री ने आज अमेरिका और सऊदी अरब को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया है कि ट्रंप और उसके साथी सच्चाई को बदलने की लाख कोशिश करें लेकिन उन्हें कभी भी सफ़लता नहीं मिल सकती।
अमेरिका दाइशी आतंकियों की हार का सेहरा अपने सर बांधने के चाहे जितने जतन कर ले वह सच्चाई को नहीं बदल सकता। क्योंकि दुनिया डंके की चोट पर यह जानती है कि ईरान ही की सहायता से सीरिया और इराक़ में दाइश आतंकवादियों की हार हुई है।
अमेरिका और सऊदी अरब वह देश हैं जिन्होंने दाइश आतंकियों को पाला-पोसा और उसे हथियार और सहायता पहुंचाई।
ज्ञात रहे कि ईरानी विदेश मंत्री ने दाऊस में होने वाली कॉन्फ्रेंस में सऊदी विदेश मंत्री की बात का जवाब दिया जिसमें उन्होंने दाइश आतंकियों के सफ़ाए को सऊदी अरब और अमेरिका की आपसी कोशिश बताया था।