22 जनवरी 2018 - 19:05
क्या ऐसे मुज्तहिद की तक़लीद की जा सकती है जिसके पास तौज़ीहुल मसाएल न हो और क्यूं?

क्या ऐसे मुज्तहिद की तक़लीद की जा सकती है जिसके पास तौज़ीहुल मसाएल न हो और क्यूं?

जामेउश्शराएत मुज्तहिद की तक़लीद सही होने के लिए उस मुज्तहिद का मरजा होना या उसके पास तौज़ीहुल मसाएल का होना ज़रूरी नहीं है। इसलिए अगर मुकल्लफ़ के नज़दीक साबित हो जाए कि वह मुज्तहिद जो मरजा नहीं है और जिसके पास तौज़ीहुल मसाएल भी नहीं है, जामेउश्शराएत मुज्तहिद है तो उसकी तक़लीद कर सकता है।